शैशवावस्था का अर्थ एवं परिभाषाएं

 शैशवावस्था का अर्थ -शैशवावस्था सीखने का आदर्शकाल है इसीकाल को भावी जीवन की आधारशिला कहा जाता है।  यह जीवन का महत्वपूर्ण काल है। यह अनुकरण द्वारा सीखने की अवस्था है इस अवस्था में शारीरिक विकास तीव्रता से होता है।यह क्षणिक संवेग की अवस्था है। शैशवावस्था  समुचित सांवेगिक विकास की दृष्टि से स्वर्णिम काल कहलाता है। इस अवस्था में जन्म से पांच वर्ष की अवस्था सम्मिलित है। 

शैशवावस्था की परिभाषा -                                                                                                                                 स्टैंग   - "  जीवन  के प्रथम दो वर्षों में बालक अपने भावी जीवन का शिलान्यास करता है। "

रॉस के अनुसार  -"शिशु कल्पना का नायक है ,अतः उसका भली प्रकार निर्देशन अपेक्षित है। "

एडलर के अनुसार  - "शिशु के जन्म के कुछ समय बाद ही यह निश्चित किया जा सकता है कि भविष्य में उसका स्थान क्या है। "

वाटसन के अनुसार -"शैशवावस्था में सीखने की सीमा व तीव्रता विकास की अन्य अवस्था से बहुत अधिक होती है।"

वेलेंटाइन के अनुसार - "शैशवावस्था सीखने का आदर्शकाल है। "

सिग्मण्ड फ्रायड के अनुसार -"शिशु में काम प्रवृति बहुत प्रबल होती है पर वयस्कों की भांति उसकी अभिव्यक्ति नहीं होती है। "

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाल्यावस्था की प्रमुख विशेषताएं

रॉबर्ट गैग्ने का अधिगम सिद्धान्त

सिगमण्ड फ्रायड : व्यक्तित्व का मनोवैश्लेषिक सिद्धांत