Definitions of Educational psychology
शिक्षा मनोविज्ञान की परिभाषा - शिक्षा मनोविज्ञान को अलग अलग मनोवैज्ञानिकों ने अपने अलग तत्थयो के आधार पर परिभाषित किया है ---
१. ब्राउन के अनुसार ,"शिक्षा एक ऐसी नियंत्रित क्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति के व्यव्हार में परिवर्तन किया जाता है। "
२. कॉलसनिक के अनुसार ,"शिक्षा मनोविज्ञान ,मनोविज्ञान के सिद्धान्तों और अनुसन्धान का शिक्षा में प्रयोग है। "
३. जे. एम.स्टीफन के अनुसार,"शिक्षा मनोविज्ञान ,शिक्षा की वृद्धि तथा विकास का विधिवत अध्ययन है। "
४. सी. ई. स्किनर के अनुसार ,"शिक्षा मनोविज्ञान उन अनुसन्धानो को शैक्षिक परिस्थितियों में प्रयोग करता है ,जिन शैक्षिक परिस्थितियों के साथ मानव तथा प्राणी सम्बंधित हैं। "
५. स्काउट के अनुसार ,"मनोविज्ञान द्वारा शिक्षा सिद्धांत को दिया जाने वाला मुख्य सिद्धांत यह है कि नवीन ज्ञान का विकास पूर्वज्ञान के आधार पर किया जाना चाहिए। "
६. क्रो एवं क्रो के अनुसार ,"शिक्षा मनोवज्ञान ,व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक ,सीखने के अनुभवों का वर्णन और स्पष्टीकरण करता है। "
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें