बुद्धि अर्थ एवं परिभाषाएं
बुद्धि का अर्थ -बुद्धि वंशानुक्रम तथा वातावरण के द्वारा उत्पन्न होने वाली एक मानसिक योग्यता है जो व्यक्ति को सही मार्गदर्शन प्राप्त करने में सहायक होती है। यह एक जन्म जात शक्ति एवं मानसिक योग्यता है जो व्यक्ति को समायोजन ,समस्या- समाधान ,तर्क- वितर्क ,चिंतन- मनन की क्षमता प्रदान करती है। बुद्धि का स्रोत व्यक्ति के वंश द्वारा होता है यह व्यक्ति के पर्यावरण से प्रभावित होती है।
बुद्धि की परिभाषाएं -बुद्धि के उपागमों की मनोवैज्ञानिकों ने भिन्न प्रकार से परिभाषा दी हैं जिन्हें वर्नन एवं फ्रीमैन ने वर्गीकृत कोशिश की है।
वर्नन के वर्गीकरण पर आधारित परिभाषाएं -
१. जीव विज्ञान पर आधारित उपागम -इसके द्वारा बुद्धि की व्याख्या पर्यावरण में समायोजन करने की योग्यता के रूप में की जाती है। इसके अंतर्गत निम्न परिभाषाएं आती हैं।
विलियम स्टर्न केअनुसार - "बुद्धि शब्द मनुष्य की उस योग्यता का सूचक है जिसके द्वारा वह किसी नवीन परिस्थिति में पड़कर अपनी समस्याओं को हल करता है। "
बर्ट के अनुसार - "सापेक्षतया नवीन परिस्थितियों के साथ - साथ समायोजन करने की क्षमता को बुद्धि कहते हैं। "
२. मनोवैज्ञानिक उपागम -इसके द्वारा बुद्धि की व्याख्या वंशानुक्रम व वातावरण से बुद्धि का निर्धारण होता है।
हैब और कैटल ने बुद्धि के दो प्रकार बताये हैं - पहला , तरल बुद्धि जो जननिक शक्यता के कारण जन्मजात गुणों के रूप होती है। दूसरा ,रवेदार बुद्धि जो अनुभव , अधिगम व पर्यावरण से विकसित होती है।
३. संक्रियात्मक उपागम- -इसके द्वारा बुद्धि की व्याख्या मापन योग्य कारकों के आधार पर की जाती है
कोष के अनुसार बुद्धि का अर्थ -ज्ञान को अर्जित व अनुप्रयुक्त करने की क्षमता इसी दृष्टिकोण का परिचायक है।
फ्रीमैन के वर्गीकरण पर आधारित परिभाषाएं -
१. अधिगम की क्षमता -
डीयरबोर्न केअनुसार - "बुद्धि अनुभव करने व अधिगम से लाभ उठाने की क्षमता है। "
वुडरो केअनुसार - "बुद्धि अर्जन करने की क्षमता है। "
बकिंघम केअनुसार - "सीखने की योग्यता ही बुद्धि है। "
२. अनुकूलन की योग्यता -
वैश्लर केअनुसार - "बुद्धि व्यक्ति की वह संगठित क्षमता है जो उसे अपने पर्यावरण के साथ सोद्देश्य क्रिया करने , तार्किक चिंतन करने तथा प्रभावी रूप से सामना करने हेतु प्रेरित करती है। "
वैल्स केअनुसार - "बुद्धि का अर्थ निश्चित रूप से वह शक्ति है जो हमारे व्यव्हार- प्रतिमानों को नवीन परिस्थितियों में अच्छी प्रकार कार्य करने हेतु संगठित करती है। "
क्रुज़ केअनुसार - "नवीन व भिन्न परिस्थितियों से भली -भाँति समायोजित करने की योग्यता ही बुद्धि है। "
काल्विन केअनुसार - "नवीन पर्यावरण के साथ समायोजन को सीख लेने व सीख सकने के अनुपात में ही व्यक्ति की बुद्धि विकसित होती है। "
३. अमूर्त चिंतन की योग्यता -
टर्मन केअनुसार - "बुद्धि अमूर्त चिंतन की योग्यता है। "
4. समस्या समाधान की क्षमता -
बर्ट केअनुसार - "बुद्धि भली -भाँति निर्णय करने , समझने तथा तर्क करने की योग्यता है। "
रायबर्न केअनुसार - "बुद्धि वह शक्ति है जो हमें समस्याओं के समाधान करने तथा अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने की क्षमता प्रदान करती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें